एक व्यक्ति शारीरिक या मानसिक मजबूती कैसे हासिल कर सकता है?

एक व्यक्ति शारीरिक या मानसिक मजबूती कैसे हासिल कर सकता है? जॉन विक नाम का एक आदमी कहीं अकेला खड़ा था। अचानक एक अन्य व्यक्ति ने जॉन के सिर पर अपनी बंदूक तानी और कहा, “मरने के लिए तैयार हो जा!” जॉन विक ने पूछा, “क्या मेरे पास कोई और रास्ता है?” आदमी, “नहीं! मैं 10 सेकंड में तेरा भेजा उड़ा दूंगा!” जॉन विक अब क्या कर सकता है? असहाय होकर मरना। बंदूक छीनना और आदमी को गोली गोली मारना। एक निराशावादी विकल्प 1 का चयन करेगा और कोशिश किए बिना मर जाएगा। एक आशावादी विकल्प 2 का चयन करेगा और या तो जीवित रहेगा या बहादुरी से मर जाएगा। जॉन विक विकल्प 2 चुनता है तो तीन चीजें हो सकती हैं: वह बंदूक छीन लेगा और आदमी को मार देगा। वह बंदूक छीनने की कोशिश करेगा लेकिन आदमी उसे मार देगा। वह बंदूक छीन लेगा, घायल हो जाएगा, आदमी को मार देगा, और जीवित रहेगा। जॉन विक जानता था कि अगर वह कोशिश किए बिना मर जाएगा तो कोई भी उसे याद नहीं करेगा। उसे कमजोर आदमी के रूप में भुला दिया जाएगा। यदि वह दुश्मन को हराने की कोशिश करेगा तो वह सम्मान अर्जित करेगा चाहे वह मर जाए या बच जाए। यदि आप चाहते हैं कि लोग आपको याद रखें, तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने जॉन विक को मानसिक रूप से मजबूत बनाया। यदि आप मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, तो आप शारीरिक रूप से भी मजबूत हो जाएंगे क्योंकि आपका दिमाग आपको सभी बुरी आदतों को रोकने के लिए कहेगा। एक मजबूत दिमाग के साथ आप बुरी आदतों से छुटकारा पाने में सफल होंगे।

Leave a Comment